दक्षिणेश्वर कालि कोलकाता जरूर देखे

दक्षिणेश्वर कालि--
भारत देवी देवताओ मन्दिरो और चमत्कारो का देश है। भारत के कई मन्दिर अदभुत कला से बनाये गए है।
ऐसा ही एक मन्दिर कोलकाता मे स्थित है।
माँ काली का जो बहुत ही सुंदर ढंग से बनाया गया है।

इस मन्दिर को राजमाता रासमनि ने बनवाया था। एक दिन राजमाता के स्वप्न मे माँ काली ने दर्शन दिया और मन्दिर बनाने को कहा।
इस मन्दिर को बनाने मे 9 साल लगे थे। इसका निर्माण सन्1847 मे शुरूऔर सन् 1855 मे बन कर तैयार हुआ था।

इस मन्दिर की ऊचाई करीब 60 फिट है। जिसमे कमल की एक हजार चादी की पंखुड़ी के ऊपर माँ काली शिव जी के ऊपर पैर रख के खड़ी है।

इस मन्दिर के सामने ही 12 शिव मन्दिर भी है जिनमे भोलेनाथ का शिवलिंग स्थित है।

मन्दिर के पीछे हुगली नदी बहती हुई देख सकते है और मन्दिर से थोड़ी दूरी पर एक तालाब भी स्थित है  ।
मन्दिर कके प्रांगण मे राजमाता की प्रतिमा भी स्थित है। रामकृष्ण परमहंस जी यहा के पुजारी थे।
अगर अब तक इसे नही देख सके तो ये आपका दुर्भाग्य है।
माँ काली का दरबार अपने भक्तो के लिए हमेशा खुला रहता है

जय माँ दक्षिणेश्वर काली

टिप्पणियाँ