दीपक की कलम से

सोने की चिड़िया है जो भारत जिसका नाम है ।
रक्षक हिमालय है जिसका जहा गंगा का धाम है ।।
वही मेरा हिन्दुस्तान है।
जहा जन्मे कृष्ण कन्हैया ।
जहा जन्मे प्रभु श्री राम है ।
वही मेरा हिन्दुस्तान है।
जहा राम अभी तक है कण कण मे ।
जहा नारी मे अभी तक सीता है।
जहा धर्म और ज्ञान का उपदेश देती श्री कृष्ण की गीता है।

जहा के हर जीव मे ईश्वर का नाम है ।
वही मेरा हिन्दुस्तान है।
वही मेरा हिन्दुस्तान है।

टिप्पणियाँ