योग भारत का अनमोल तोहफा दुनिया को

योग भारतीय सभ्यता भारतीय संस्कृति है हिस्सा है। जिसका अविष्कार ऋषि मुनियो ने सदियो पहले किया था। योग के द्वारा ऋषि मुनियो ने मौत को मात दी। उनके स्वस्थ जीवन का राज योग ही था। योग अर्थात जुड़ाव आत्मा से परमात्मा का। योग जुड़ाव है मन की शांति से मानव का। योग जुड़ाव है जीवन का स्वास्थ से। दुनिया भर में आज भी लोग योग करते है। पर वही लोग जो इसके फायदे को जानते थे। 21 जून को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जो भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की पहल का नतीजा था। मोदी ने योग से पूरी दुनिया को जोड़ा। हर वर्ग हर जाती हर धर्म के लोगो को इसका हिस्सा बनाया। भरतीय सभ्यता की खोज को पूरी दुनिया बताया । योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। 21 जून को राजपथ पर 35 हजार लोगो ने एक साथ योग करके इतिहास बनाया। आज हर ब्यक्ति योग का हिस्सा बन गया है योग से कैंसर जैसी घातक बीमारी के अलावा बहुत सी बीमारियो को खत्म करने का गुण मौजूद है। जब बिना किसी खर्च के चन्द मिनट की मेहनत से इतनी अनमोल औषधी मिल रही है तो हर्ज क्या है। आप अपने जीवन के साथ साथ परिवार के हर सदस्य बच्चे बूढे सब को योग से जोड़े । और स्वस्थ रहे। करो योग रहो निरोग

टिप्पणियाँ