ऐ कैसी आजादी है

ऐ कैसी आजादी है ऐ कैसी आजादी है चन्द घराने छोड़कर भूखी आबादी है ऐ कैसी आजादी है जगजीत सिंह ने अपने इस गीत में भारत के गरीबो बेरोजगारो मजदूरो बच्चों और बुजुर्गो की ब्यथा को सुनाया है। भारत में किस तरह अमीर अमीर होते जा रहे है और गरीब गरीब होते जा रहे है। इसकी मुख्य वजह विदेशो में जमा हो रहे या हो चुके काला धन है या फिर अमीरो के पास अधिक से अधिक सम्पति जो उन्होंने छिपा कर रखी है। एक सर्वे के मुताबित अगर भारत के अमीर लोग अपनी सम्पति जो आय से अधिक रखे हुए है । दे दे तो भारत की गरीबी दो बार दूर की जा सकती है। यही नही भारत के 10 बड़े मन्दिरो की सम्पति को जोड़े तो 4 खरब रुपए बनते है। भारत के मन्दिरों में सोने चादी आदि दान किये जाते है। भारत में चोरी भ्र्ष्टाचार घोटाले इसी लिए होते है की गरीब मरते रहे अमीर अपना खजाना भरते रहे। आखिर दोष किसका है गरीबो का या अमीरो का। क्यों हो रहा है ये सब दुनिया में और भी देश है पर वहा ऐसा नही होता क्योकि वहा का कानून सख्त है। पर हमारे भारत में कानून पैसो के दम पर बिकता है। कानून के रखवाले ही कानून तोड़ते है गली गली चोर है अंत में यही कहना पड़ता है सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान कहा है

टिप्पणियाँ